Tuesday 26 March 2013

नव सामंत



मित्रोँ 
जब अंग्रेजोँ ने हमेँ आजादी दी उस समय उन्होनेँ हमेँ 555 देशी रियासतेँ भी दी थी जो उस समय के सामंतो की थी जिनका विलय भारत भारत मेँ होना था इनमेँ से 552 ने तुरन्त ही विलय कर लिया था शेष तीन हैदराबाद, जूनागढ़ कश्मीर का विलय बाद मेँ हुआ 15 अगस्त 1947 से लेकर अब तक लगभग इन 65 वर्षो मेँ हमने उतने ही वैसे ही नव सामंत पैदा कर लिऐ जो वर्तमान के भारत वर्ष मेँ लोक सभा/राज्य सभा तथा विधान सभा/विधान परिषद के माननीय सदस्योँ के रूप मेँ हमारे बीच हैँ जो लोक सभा मेँ 545,राज्य सभा मेँ 233,राज्योँ के विधान सभाओँ से 4121, विधान परिषद से 385 कुल मिलाकर 5284 की संख्या मेँ हैँ और लगभग 10000 के करीब ..एस./आई.पी.एस. जिन लोगो ने इस देश को अपने तरीके से चलाने की जिम्मेदारी ले रखी है
अब हम आजादी से अब तक के शासकोँ पर नजर डालेँ तो पाते हैँ कि 65 वर्षो मेँ 55 वर्ष कांग्रेस 10 वर्ष गैर कांग्रेसी सरकारोँ ने राज्य किया 1947 से 1989 तक 42 वर्षो मेँ 37 वर्ष केवल तीन लोग बाप,बेटी नाति (नेहरु 17,इन्दिरा 15 राजीव 5) ने राज्य किया इन 65 वर्षो मेँ शासको ने भारत का चतुरदिक विकास किया साथ ही उन्होने भारतीयोँ के रगोँ मेँ बहने वाले लहू मेँ भ्रटाचार,मक्कारी,निराशावाद,बेरोजगारी,आतंकवाद आदि को तथा अपने लिऐ देश बिदेश मेँ अकूत धन सम्पदा बनाने के तरिके भी विकसीत किया है 
इन नव सामन्तोँ के वंशावली पर नजर डाले तो पाते हैँ कि यदि पं. नेहरु का असामयिक निधन होता तो लाल बहादुर शास्त्री के जगह अपनी पुत्री इन्दिरा की ताजपोशी प्रधानमंत्री के रुप मेँ अवश्य ही करते खैर शास्त्री जी के बाद इन्दिरा गाँधी इसके बाद उनके पुत्र राजीव गाँधी प्रधानमंत्री बने राजीव की पत्नी सोनिया गाँधी विगत 8 वर्षो से मनमोहन सिंह से अप्रत्यक्ष रुप शासन को चलवा रहीँ हैँ अपने पुत्र राहुल गाँधी को जनता के बीच युवराज के रुप मेँ उतारती रहीँ हैँ ताकि भविष्य मेँ उनकी ताजपोशी प्रधानमंत्री के रुप मेँ की जा सके 
अब राज्योँ के सामन्तोँ पर नजर डालेँ तो 
कश्मीर मेँ शेख अब्बदुला ने बेटे फारुख अब्बदुला फारुख ने अपने बेटे उमर फारुख को 
ओडिसा मेँ बीजु पटनायक के बेटे नवीन पटनायक 
उत्तराखँड मेँ हेमवती नन्दन बहुगुणा के बेटे विजय बहुगुणा 
उत्तर प्रदेश मेँ मुलायम सिँह यादव के बेटे अखिलेश यादव 
हरियाणा मेँ देवी लाल के बेटे ओमप्रकाश चौटाला 
बंशी लाल के बेटे चन्द्रप्रकाश विश्नोई 
आन्ध्र प्रदेश मेँ एन टी रामाराव के दामाद चन्द्रबाबु नायडु 
बिहार मेँ लालु यादव की पत्नी राबड़ी देवी 
कर्नाटका मेँ एच डी देव गौड़ा के पुत्र कुमार स्वामी 
मेघालय मेँ पी संगमा के कार्नेट संगमा 
महाराष्ट्र मेँ शरद पवार के भतिजे अजीत पवार 
झारखण्ड मे शिबु सोरेन के बेटे हेमन्त सोरेन 
तमिलनाडु मेँ करुणानिधि के बेटे एम के स्टालिन 
पंजाब मेँ प्रकाश बादल के बेटे सुखवीर बादल 
ये वो मुख्यमंत्री लोग है जिन्होने अपनी सामन्ती अपने बेटोँ को सौपीँ 
अब आते है बड़े माननीयोँ पर जिनकी सामन्ती उनके बेटे बेटीयोँ ने सम्मभाल रखी है 
जाकिर हुसैन के दामाद खुर्शेद आलम खुर्शेद आलम के बेटे सलमान खुर्शेद पुत्रबधु लुई खुर्शेद 
प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजित मुखर्जी 
बाबु जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार
संजय गाँधी की पत्नी मेनका गाँधी पुत्र वरुण गाँधी 
राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट 
माधव राव सिँधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिँधिया 
चौ चरण सिँह के बेटे अजीत सिँह अजीत सिँह के बेटे जयंत सिँह 
कुँअर सी पी एन सिँह के बेटे आर पी एन सिँह 
जितेन्द्र प्रसाद के बेटे जतिन प्रसाद 
पी संगमा की पुत्री अगाथा संगमा 
लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल सुनील शास्त्री 
शरद पवाँर की बेटी सुप्रिया सुले 
सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त 
पँ. गोविन्द बल्लभ पन्त के बेटे के सी पन्त 
वाई एस आर रेड्डी के बेटे जगन रेड्डी 
बाबु बनारसी दास के पुत्र अखिलेश दास 
करुणानिधि की बेटी कोणिमोझि 
मुरासोली मारन के बेटे दयानिधि मारन 
शिला दिक्षित के बेटे संदीप दिक्षित 
चँद्रशेषर के बेटे नीरज शेषर 
मुलायम सिँह यादव के भाई रामगोपाल भतिजे धर्मेन्द्र 
अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल 
सुखवीर बादल की पत्नी मनप्रित बादल 
बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे भतिजे राज ठाकरे 
इस तरह से अभी तक भारत के प्रधानमंत्री लगभग 12 राज्योँ के मुख्यमंत्रीयोँ 100 से अधिक बड़े सामंतो जिन्हे हम बड़े शान से कद्दावर नेता कहते हैँ उन लोगोँ ने अपनी सामन्ती युवराजोँ को सौप रखी है या सौपने वाले है जिन्हे हम सभी उनकी दृष्टि मेँ प्रजा नजर आतेँ है वे इस बात को भी जानते है कि हम उनके अलावाँ कही जा भी नही सकते 
लेकिन मित्रोँ यह उनकी भुल है क्योकी अभी भारत माता के कुछ लाल ऐसे भी हैँ जिनकी रगोँ मेँ लहू अभी साफ है उनकी कौमेँ अभी भी जिन्दा हैँ और जिन्दा कौमेँ इन्तजार नहीँ करती। 

आचार्य नीरज

No comments:

Post a Comment